YouTube वीडियो की स्क्रिप्ट हिंदी में

Writesy Editorial · अपडेट: 9 नवंबर 2026

हिंदी YouTube स्क्रिप्ट के चार हिस्से होते हैं: शुरुआती एक-दो लाइनें जो दर्शक को रोकें, एक छोटा इंट्रो जो बताए कि वीडियो में क्या मिलेगा, मुख्य हिस्से (हर हिस्से में एक ही बात) और आख़िर में अगला क़दम। नीचे के टूल में अपना टॉपिक हिंदी में लिखिए — वह तीन शुरुआती लाइनें, इंट्रो और पूरे वीडियो का आउटलाइन देवनागरी में लिख देगा।

स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए नहीं, बोलने के लिए लिखी जाती है। इसलिए नीचे हमने दो अलग वीडियो के नमूने दिए हैं, और यह भी कि किताबी हिंदी को बोलचाल की हिंदी कैसे बनाएँ।

अपने वीडियो की हिंदी स्क्रिप्ट आउटलाइन बनाइए

भाषा पहले से हिंदी (देवनागरी) पर सेट है; चाहें तो Hinglish चुनें। यह टूल शुरुआती लाइनें, इंट्रो और आउटलाइन मुफ़्त देता है; बोलने के लिए पूरी स्क्रिप्ट Writesy का YouTube Studio लिखता है, जिसके लिए मुफ़्त अकाउंट चाहिए।

Script language

दो वीडियो, दो नमूने

नमूना 1: पढ़ाई वाला वीडियो — “बोर्ड परीक्षा से पहले आख़िरी महीना”

शुरुआती लाइनें और इंट्रो। ध्यान दीजिए: पहली ही लाइन में दर्शक की परेशानी है, चैनल का नाम नहीं।

परीक्षा में एक महीना बचा है और आधा सिलेबस अभी बाक़ी है? घबराइए मत, यह वीडियो आपके लिए ही है।

इस वीडियो में हम तीन चीज़ें करेंगे: पहले तय करेंगे कि क्या पढ़ना है और क्या छोड़ना है, फिर रोज़ का टाइम-टेबल बनाएँगे, और आख़िर में बात करेंगे कि परीक्षा से एक रात पहले क्या करें।

तो चलिए, पहला क़दम — अपने सिलेबस को तीन हिस्सों में बाँटिए…

नमूना 2: कुकिंग वीडियो — “बिना प्याज़-लहसुन का पोहा”

वही चार हिस्से, पर लहजा घर वाला। यहाँ आउटलाइन भी दिखाया है।

नवरात्रि हो या सुबह की जल्दी — यह पोहा बिना प्याज़-लहसुन के भी उतना ही चटपटा बनता है।

आज मैं आपको बताऊँगी कि पोहा भिगोते समय कौन-सी एक ग़लती उसे चिपचिपा बना देती है।

(आउटलाइन) 1. सामान दिखाना 2. पोहा धोने का सही तरीक़ा 3. तड़का 4. सजाना और परोसना 5. दर्शकों से सवाल: आप पोहे में क्या डालते हैं?

किताबी हिंदी बनाम बोलचाल की हिंदी

एक ही बात, दो तरह से। कैमरे के सामने दूसरी वाली ही चलती है।

किताबी: “इस वीडियो के माध्यम से हम आपको धन-संचय की विभिन्न विधियों से अवगत कराएँगे।”

बोलचाल: “आज के वीडियो में मैं आपको पैसे बचाने के तीन आसान तरीक़े बताऊँगा।”

हिंदी स्क्रिप्ट को बोलने लायक़ बनाने के सुझाव

  1. 1

    ज़ोर से पढ़कर देखिए

    स्क्रिप्ट लिखने के बाद उसे एक बार ज़ोर से पढ़िए। जहाँ आपकी ज़ुबान अटके या साँस टूटे, वहाँ वाक्य छोटा कीजिए।

  2. 2

    अंग्रेज़ी के आम शब्द रहने दीजिए

    मोबाइल, ऑनलाइन, सब्सक्राइब, बजट जैसे शब्द आपके दर्शक रोज़ बोलते हैं। इनकी जगह भारी हिंदी शब्द लाने से बात दूर की लगती है।

  3. 3

    एक हिस्से में एक ही बात

    आउटलाइन का हर हिस्सा एक सवाल का जवाब दे। अगर किसी हिस्से में दो बातें आ रही हैं, तो उसे दो हिस्सों में तोड़ दीजिए।

  4. 4

    सब्सक्राइब बाद में माँगिए

    शुरुआत की लाइनें दर्शक की परेशानी पर रखिए। सब्सक्राइब या लाइक की बात तब कीजिए जब आप कुछ काम की चीज़ दे चुके हों।

  5. 5

    ग्राफ़ से सीखिए

    वीडियो डालने के कुछ दिन बाद YouTube Studio में “Audience retention” देखिए। जहाँ लाइन तेज़ी से गिरती है, स्क्रिप्ट की वही जगह अगली बार छोटी या साफ़ कीजिए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या यह टूल मुफ़्त है?

हाँ। शुरुआती लाइनें, इंट्रो और आउटलाइन बिना साइन-अप के मुफ़्त मिलते हैं। पूरी स्क्रिप्ट के लिए “Write the full script” बटन आपको Writesy के YouTube Studio में ले जाता है, जहाँ आपका टॉपिक, भाषा और बाक़ी चुनाव पहले से भरे होते हैं।

देवनागरी में लिखूँ या Hinglish में?

जिसमें आप टेलीप्रॉम्प्टर या फ़ोन से आराम से पढ़ पाएँ। अगर आप रोमन अक्षरों में ज़्यादा तेज़ पढ़ते हैं, तो Hinglish चुनिए। टूल दोनों में लिखता है।

AI से लिखी स्क्रिप्ट के बारे में क्या YouTube को बताना पड़ता है?

YouTube के हेल्प पेज के मुताबिक़, वीडियो का आउटलाइन या स्क्रिप्ट बनाने में AI की मदद लेने पर बताना ज़रूरी नहीं है। बताना तब पड़ता है जब वीडियो में असली दिखने वाला बदला हुआ या बनावटी कंटेंट हो। फिर भी स्क्रिप्ट में अपना अनुभव और अपनी जाँची हुई जानकारी ज़रूर जोड़िए।

Shorts या Reels की स्क्रिप्ट भी बनेगी?

अभी यह टूल 5 मिनट या उससे लंबे वीडियो के लिए बना है। Shorts के लिए इसकी शुरुआती लाइनें काम आ सकती हैं, पर पूरी Shorts स्क्रिप्ट के लिए यह सही टूल नहीं है।

क्या स्क्रिप्ट में दिए आँकड़े सही होंगे?

AI कभी-कभी आँकड़े या नाम ग़लत लिख सकता है। स्क्रिप्ट में जो भी संख्या, तारीख़ या दावा हो, उसे रिकॉर्ड करने से पहले किसी भरोसेमंद स्रोत से मिला लीजिए।

हर हफ़्ते वीडियो बनाते हैं?

Writesy का Creator प्लान पूरी हिंदी या Hinglish स्क्रिप्ट, टाइटल और डिस्क्रिप्शन एक ही जगह लिखता है। पहले मुफ़्त अकाउंट से आज़माइए, जमे तो प्लान लीजिए।

Creator प्लान देखें

स्रोत

  • AI से आउटलाइन या स्क्रिप्ट बनाने पर डिस्क्लोज़र ज़रूरी नहीं (YouTube Help) — support.google.com
  • YouTube Studio की Audience retention रिपोर्ट — support.google.com