संगीत संध्या की एंकरिंग स्क्रिप्ट — हिंदी में

Writesy Editorial · अपडेट: 9 नवंबर 2026

संगीत में एंकर का काम स्कूल के मंच से अलग है: यहाँ दर्शक रिश्तेदार हैं जो एक-दूसरे को जानते हैं, और माहौल हँसी-मज़ाक़ का है। आम क्रम यह रहता है: दोनों परिवारों का स्वागत → बड़ों का आशीर्वाद → दूल्हा-दुल्हन का परिचय → लड़की वालों और लड़के वालों के डांस → भाई-बहनों और दोस्तों की प्रस्तुतियाँ → जोड़े का डांस → कोई खेल → मेज़बानों का धन्यवाद और खाने का बुलावा। नीचे दिया टूल इसी क्रम में पूरी स्क्रिप्ट लिखता है।

टूल के नीचे हमारी लिखी कुछ पंक्तियाँ हैं: दोनों पक्षों के बीच की नोकझोंक जो किसी को चुभती नहीं, बड़ों को मंच पर बुलाने का तरीक़ा और वे पल जब DJ अगला गाना ढूँढ रहा हो।

अपने संगीत की स्क्रिप्ट बनाइए

पहले से “Sangeet / wedding”, हिंदी, “Family / wedding guests” और Fun टोन चुना हुआ है। नाम वाले बॉक्स में दूल्हा-दुल्हन और दोनों परिवारों के नाम लिख दीजिए। बिना साइन-अप के रोज़ 3 स्क्रिप्ट मुफ़्त।

Language / भाषा
Anchor's speaking time
Tone

0/120

No sign-up. We don't store your names or script. 3 free scripts a day.

संगीत के लिए तैयार पंक्तियाँ (नमूना)

दोनों परिवारों का स्वागत

परिवार पंजाबी न हो, तो “सत श्री अकाल” हटा दीजिए।

नमस्कार और सत श्री अकाल! [दुल्हन का नाम] और [दूल्हे का नाम] के संगीत में आप सबका दिल से स्वागत है।

आज की शाम दो परिवार एक होने जा रहे हैं — यानी इस हॉल में आज से हर किसी के रिश्तेदार दोगुने हो गए हैं!

लड़की वाले ज़रा ज़ोर से तालियाँ बजाइए!

(तालियों के बाद)

अब लड़के वाले!

(तालियों के बाद)

लगता है आज का मुक़ाबला बराबरी का रहेगा।

बड़ों का आशीर्वाद

डांस शुरू होने से पहले दादा-दादी या नाना-नानी को मंच पर बुलाइए और माइक उनके हाथ में दीजिए।

इस घर में कोई भी जश्न बड़ों की दुआ के बिना शुरू नहीं होता।

हम निवेदन करते हैं कि [दादी या नानी का नाम] जी मंच पर आएँ और दो शब्दों में बच्चों को आशीर्वाद दें।

(माइक स्टैंड नीचे कर दीजिए, या माइक उनकी ऊँचाई पर पकड़िए)

नोकझोंक — लड़की वाले बनाम लड़के वाले

मज़ाक़ परिवारों की आदतों पर हो — किसी के रंग-रूप, कमाई या दहेज पर कभी नहीं।

लड़की वाले कह रहे हैं कि आज सबसे अच्छा डांस उनकी तरफ़ से होगा, क्योंकि उन्होंने तीन हफ़्ते रिहर्सल की है।

लड़के वाले कह रहे हैं कि उन्हें रिहर्सल की ज़रूरत ही नहीं — उनके यहाँ हर शादी में चाचा जी अकेले पूरा डांस फ़्लोर संभाल लेते हैं!

फ़ैसला आपकी तालियाँ करेंगी।

जब DJ अगला गाना ढूँढ रहा हो

गाना बदलने में आधा मिनट लगे, तो फ़्लोर ख़ाली मत छोड़िए — हॉल से कुछ पूछिए।

तब तक एक छोटा-सा सवाल — दूल्हा-दुल्हन पहली बार कहाँ मिले थे? जिसे पता है, ज़ोर से बोले!

(जवाब आने दीजिए)

या फिर दस सेकंड की अंताक्षरी हो जाए — लड़की वाले एक लाइन गाएँ, लड़के वाले उसके आख़िरी अक्षर से जवाब दें!

जोड़े के डांस से पहले

लाइट धीमी करने का इशारा लाइट और साउंड वाले से पहले ही तय कर लें।

और अब वह प्रस्तुति, जिसके लिए इन दोनों ने सबसे छुपकर रिहर्सल की है।

(लाइट धीमी होने का इशारा)

तालियों के साथ स्वागत कीजिए — [दुल्हन का नाम] और [दूल्हे का नाम]!

दो पंक्तियाँ (हमारी लिखी हुई)

जोड़े के डांस के बाद या खाने के बुलावे से पहले।

आज ढोलक की थाप पर दो आँगन एक हुए,

कल तक दो कहानियाँ थीं, आज उनके पन्ने एक हुए।

संगीत की शाम के लिए सुझाव

  1. 1

    रिश्तों की एक पर्ची बनाइए

    दोनों परिवारों से एक दिन पहले ख़ास लोगों के नाम और रिश्ते लिखवा लें — कौन बुआ है, कौन मामा, किसकी आज सालगिरह है। मंच से “मामा जी” को “चाचा जी” कह देना सबसे जल्दी पकड़ा जाता है।

  2. 2

    मज़ाक़ की हद पहले पूछ लें

    दूल्हा-दुल्हन से पूछ लीजिए कि किस बात पर मज़ाक़ नहीं होना चाहिए। रंग-रूप, वज़न, कमाई, दहेज, जाति और पुराने रिश्तों पर मज़ाक़ कभी नहीं — मंच की हँसी एक पल की होती है, पर बात सालों याद रहती है।

  3. 3

    DJ को गानों की सूची दें

    हर डांस के आगे गाने का नाम और कौन-सा हिस्सा बजना है, लिखकर DJ को दीजिए और अपनी स्क्रिप्ट पर भी लिखिए। घोषणा ख़त्म होते ही गाना शुरू हो, तो शाम की रफ़्तार बनी रहती है।

  4. 4

    खाने का समय पूछ लें

    कैटरर से पूछ लीजिए कि खाना कब लगेगा, और आख़िरी दो-तीन डांस उसी हिसाब से रखिए। खाने की घोषणा के बाद कोई प्रस्तुति रखी, तो आधा हॉल ख़ाली मिलेगा।

  5. 5

    दो एंकर हों, तो दोनों पक्षों से एक-एक

    एक एंकर लड़की वालों की ओर से और एक लड़के वालों की ओर से रखिए। नोकझोंक वाली पंक्तियाँ आपस में बाँट लीजिए, ताकि हर पक्ष पर मज़ाक़ उसी की ओर का एंकर करे — तब कोई बुरा नहीं मानता।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

संगीत की एंकरिंग हिंदी में करें या Hinglish में?

जैसे परिवार आपस में बात करते हैं, वैसे। बड़े-बुज़ुर्ग ज़्यादा हों तो हिंदी, दोस्तों और कज़िन्स की भीड़ हो तो Hinglish। टूल में दोनों विकल्प हैं, और Hinglish स्क्रिप्ट रोमन अक्षरों में बनती है।

क्या स्क्रिप्ट में पंजाबी शब्द भी आएँगे?

टूल हिंदी, Hinglish और English में लिखता है, पंजाबी में नहीं। “बल्ले बल्ले” या “सत श्री अकाल” जैसे शब्द आप स्क्रिप्ट बनने के बाद ख़ुद जोड़ सकते हैं — ऊपर के नमूने में यही किया गया है।

संगीत में कौन-से खेल करवा सकते हैं?

दूल्हा-दुल्हन का “कौन किसको ज़्यादा जानता है” वाला सवाल-जवाब, दोनों पक्षों की अंताक्षरी या मेहमानों को मंच पर बुलाकर एक आसान स्टेप सिखाना। खेल पाँच-सात मिनट में ख़त्म हो जाए, तो रफ़्तार नहीं टूटती।

स्क्रिप्ट में दूल्हा-दुल्हन के नाम कैसे डालें?

टूल के नाम वाले बॉक्स में (120 अक्षर तक) लिखिए, जैसे “दुल्हन प्रिया, दूल्हा रोहन, शर्मा और ढिल्लों परिवार”। स्क्रिप्ट इन नामों को स्वागत और परिचय में इस्तेमाल करेगी; बाक़ी लोगों की जगह [ब्रैकेट] छूटेगा।

क्या रिसेप्शन या मेहंदी के लिए भी चलेगा?

टूल “Sangeet / wedding” में संगीत संध्या वाला क्रम लिखता है — डांस, नोकझोंक, खेल। रिसेप्शन या मेहंदी के लिए भी यही चुन सकते हैं, बस जो हिस्से उस दिन नहीं हैं, उन्हें हटा दीजिए।

शादी के वीडियो चैनल पर भी?

अगर आप व्लॉग या YouTube चैनल चलाते हैं, तो Writesy का Creator प्लान हिंदी और Hinglish में पूरी वीडियो स्क्रिप्ट और टाइटल लिखता है। पहले मुफ़्त अकाउंट से आज़माइए।

Creator प्लान देखें