26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) की एंकरिंग स्क्रिप्ट — हिंदी में

Writesy Editorial · अपडेट: 9 नवंबर 2026

गणतंत्र दिवस के मंच संचालन का आम क्रम यह है: सबका स्वागत → मुख्य अतिथि का स्वागत → झंडा फहराना और राष्ट्रगान → संविधान पर दो-तीन बातें → देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण → मुख्य अतिथि का संबोधन → धन्यवाद ज्ञापन → “जय हिन्द”। नीचे दिए टूल में अपने स्कूल और मुख्य अतिथि के नाम डालिए, वह इसी क्रम में पूरी स्क्रिप्ट लिख देगा।

स्क्रिप्ट 3, 5 या 10 मिनट की लंबाई में बनती है। उसे कॉपी कीजिए, A4 पर प्रिंट कीजिए या WhatsApp पर अपने साथी एंकर को भेज दीजिए। टूल के नीचे हमारी ख़ुद लिखी कुछ पंक्तियाँ भी हैं, जिन्हें आप वैसे ही बोल सकते हैं या अपने हिसाब से बदल सकते हैं।

अपनी 26 जनवरी की स्क्रिप्ट बनाइए

कार्यक्रम पहले से “Republic Day” और भाषा हिंदी पर सेट है। बिना साइन-अप के रोज़ 3 स्क्रिप्ट मुफ़्त। आप जो नाम लिखते हैं, वे सिर्फ़ स्क्रिप्ट बनाने में इस्तेमाल होते हैं — Writesy उन्हें सेव नहीं करता।

Language / भाषा
Anchor's speaking time
Tone

0/120

No sign-up. We don't store your names or script. 3 free scripts a day.

बोलने के लिए तैयार पंक्तियाँ (नमूना)

शुरुआत और स्वागत

कार्यक्रम के पहले दो मिनट के लिए।

सुप्रभात! आदरणीय मुख्य अतिथि [मुख्य अतिथि का नाम] जी, हमारे प्रधानाचार्य जी, सभी शिक्षकगण, अभिभावक और मेरे प्यारे साथियो — [विद्यालय का नाम] के गणतंत्र दिवस समारोह में आप सबका हार्दिक स्वागत है।

26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक गणतंत्र बना — यानी ऐसा देश, जहाँ असली ताक़त जनता के हाथ में है।

तो आइए, ज़ोरदार तालियों के साथ इस दिन का स्वागत करें।

झंडा फहराने और राष्ट्रगान की घोषणा

अब वह पल आ गया है, जिसका हम सबको इंतज़ार था। हम आदरणीय मुख्य अतिथि जी से निवेदन करते हैं कि वे आगे आकर तिरंगा फहराएँ।

(झंडा फहराने के बाद)

कृपया सभी लोग सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाएँ। अब राष्ट्रगान होगा।

(राष्ट्रगान के बाद)

धन्यवाद। कृपया अपना स्थान ग्रहण करें।

देशभक्ति गीत से पहले

हर प्रस्तुति से पहले दो-तीन पंक्तियाँ काफ़ी हैं; लंबा भाषण बच्चों की बारी का समय खा जाता है।

कहते हैं, जो गीत दिल से गाया जाए, वह सीधे दिल तक पहुँचता है।

अब कक्षा [कक्षा] के विद्यार्थी देशभक्ति गीत “[गीत का नाम]” प्रस्तुत करेंगे।

तालियों से इनका स्वागत कीजिए!

दो पंक्तियाँ (हमारी लिखी हुई)

संविधान वाली बात के बाद या किसी भाषण से पहले।

किताब-सा है संविधान, हर पन्ने पर हक़ हमारा,

निभाएँ जो कर्तव्य अपने, तो रोशन हो देश सारा।

धन्यवाद ज्ञापन और समापन

आज के इस समारोह को सफल बनाने के लिए हम आदरणीय मुख्य अतिथि जी, प्रधानाचार्य जी, सभी शिक्षकों और अभिभावकों का दिल से धन्यवाद करते हैं।

उन सभी विद्यार्थियों को भी बधाई, जिन्होंने इतनी मेहनत से तैयारी की।

आइए, आज यह तय करें कि संविधान के मूल्य — न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा — हम सिर्फ़ याद नहीं रखेंगे, निभाएँगे भी।

जय हिन्द!

मंच पर काम आने वाली बातें

  1. 1

    अंतिम क्रम एक दिन पहले ले लें

    प्रधानाचार्य जी या कार्यक्रम प्रभारी से अंतिम क्रम लिखित में ले लें और हर प्रस्तुति के आगे कक्षा, प्रस्तुति का नाम और बच्चों की संख्या लिख लें। आख़िरी समय पर क्रम बदले, तो उसी काग़ज़ पर तीर लगाकर ठीक कर लें — नई स्क्रिप्ट लिखने का समय नहीं होता।

  2. 2

    राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का क्रम पूछ लें

    गृह मंत्रालय के जनवरी 2026 के आदेश के मुताबिक़, जब राष्ट्रगीत (वंदे मातरम्) और राष्ट्रगान दोनों होते हैं, तो पहले राष्ट्रगीत होता है, और दोनों के समय लोग सावधान खड़े होते हैं। आपके स्कूल में क्या होगा, यह पहले से पूछ लें, ताकि घोषणा सही समय पर हो।

  3. 3

    नाम पढ़ने का अभ्यास करें

    मुख्य अतिथि का पूरा नाम, पद और उपनाम एक पर्ची पर बड़े अक्षरों में लिख लें और दो-तीन बार ज़ोर से बोलकर देख लें। मंच पर ग़लत नाम सबसे ज़्यादा खटकता है।

  4. 4

    राजनीति से दूर रहें

    गणतंत्र दिवस पूरे देश का दिन है। किसी पार्टी, नेता या ताज़ा विवाद का ज़िक्र न करें; बात संविधान, स्वतंत्रता सेनानियों और नागरिक के कर्तव्यों तक रखें।

  5. 5

    माइक से एक हाथ की दूरी

    माइक मुँह से थोड़ा नीचे और लगभग एक हाथ दूर रखें। हर वाक्य के बाद थोड़ा रुकें — खुले मैदान में आवाज़ गूँजती है और जल्दी बोलने पर शब्द आपस में मिल जाते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है?

भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। यह तारीख़ इसलिए चुनी गई क्योंकि 26 जनवरी 1930 को कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज का संकल्प लिया था।

क्या यह स्क्रिप्ट सच में मुफ़्त है?

हाँ। बिना साइन-अप के आप रोज़ 3 स्क्रिप्ट बना सकते हैं। इससे ज़्यादा चाहिए, तो मुफ़्त अकाउंट बनाकर और स्क्रिप्ट बना सकते हैं — नए अकाउंट को कुछ मुफ़्त क्रेडिट मिलते हैं।

स्क्रिप्ट को PDF में कैसे सेव करें?

स्क्रिप्ट बनने के बाद “Print / Save as PDF” बटन दबाइए। प्रिंट विंडो में प्रिंटर की जगह “Save as PDF” चुनेंगे, तो A4 साइज़ की PDF बन जाएगी, जिसे फ़ोन में रखकर मंच पर पढ़ सकते हैं।

क्या मैं हिंदी और अंग्रेज़ी मिलाकर स्क्रिप्ट बना सकता हूँ?

हाँ। टूल में भाषा “Hinglish” चुनिए — स्क्रिप्ट रोमन अक्षरों में हिंदी-अंग्रेज़ी मिलाकर बनेगी। पूरी अंग्रेज़ी के लिए “English” चुनें।

दो एंकर हों, तो स्क्रिप्ट कैसे बाँटें?

स्क्रिप्ट के हिस्से (स्वागत, झंडा, प्रस्तुतियाँ, धन्यवाद) बारी-बारी से बाँट लें। आम तौर पर एक एंकर हिंदी और दूसरा अंग्रेज़ी हिस्सा लेता है; ऐसे में एक बार हिंदी और एक बार English में स्क्रिप्ट बनाकर हिस्से मिला लीजिए।

मंच के बाद कैमरा?

अगर आप YouTube या Reels के लिए भी वीडियो बनाते हैं, तो Writesy का Creator प्लान हिंदी और Hinglish में वीडियो स्क्रिप्ट, हुक और टाइटल लिखता है। शुरुआत मुफ़्त अकाउंट से कीजिए।

Creator प्लान देखें

स्रोत

  • संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ; 26 जनवरी 1930 का पूर्ण स्वराज संकल्प — en.wikipedia.org
  • संविधान की प्रस्तावना: न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुता — en.wikipedia.org
  • गृह मंत्रालय का आदेश (28 जनवरी 2026): राष्ट्रगीत पहले, फिर राष्ट्रगान; सावधान खड़े होना — theprint.in